फतेहपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने SIR में लगे BLO की मौत के मामले में दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
फ़तेहपुर जिले के खजुहा पहुंचे अजय राय ने प्रदेश में BLO की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि जिस तरह से BLO अधिकारियों के प्रेशर में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाही होना चाहिए। दोषियों को बख्शा ना जाये। वहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और एक परिवार को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।