सलूणी में प्रेस क्लब भवन के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा, विधायक डी. एस. ठाकुर का बड़ा ऐलान
सुनील पहाड़ी ✍️
सलूणी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक डी. एस. ठाकुर ने प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पत्रकारों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इस घोषणा पर क्षेत्र के पत्रकारों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रेस क्लब भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
Suneel Pahadi
#PahadiNews #Salooni #PressClub #DSThakur #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jul 2, 2026