हनुमानगढ़: मुंडा गांव में रिश्तेदार के घर आने के बाद लाखों के जेवर और नकदी चोरी, बहन के बेटे पर चोरी का आरोप
मुंडा गांव में घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी गुरचरण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रायसिख निवासी मुंडा ने अपने रिश्तेदार राजेन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी बिंदुखेड़ा तहसील व जिला रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया है।