पिड़ावा: पिड़ावा में उचित मूल्य पर खरीद केंद्र समय पर शुरू नहीं हो सका, किसान निराश
पिड़ावा की कृषि उपज मंडी में गेहूं की खरीद के लिए आज से शुरू होने वाले खरीद केंद्र की शुरुआत नहीं हो सकी है।कृषि उपजमंडी के लिपिक अरुण शर्मा ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए पिड़ावा में आज से खरीद केंद्र की शुरुआत होनी थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा व्यवस्थाओं के अभाव में खरीद केंद्र शुरू नहीं किया है।