ताज होटल पटना में शेखपुरा के ईमाम गजाली को मिला 'आइकॉन सोशल पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार अवार्ड 2026
बिहार की राजधानी पटना स्थित ताज होटल में आयोजित प्रतिष्ठित 'आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार अवार्ड 2026' समारोह में शेखपुरा के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली को 'आइकॉन सोशल पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।ईमाम गजाली को यह सम्मान सामाजिक सेवा, जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका और शेखपुरा जिले में वर्षों से किए जा रहे जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वे लंबे समय से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाने तथा आम जनता के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद ईमाम गजाली ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि शेखपुरा जिले की जनता के विश्वास, प्रेम और सहयोग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा के साथ समाज और जनता की सेवा करते रहेंगे।
इस सम्मान से शेखपुरा जिले में खुशी का माहौल है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने ईमाम गजाली को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। इस खबर को सुनकर महेश पासवान, मुकेश पासवान, विजय पासवान, अरविंद पासवान, हरे राम पासवान, पप्पू पासवान, शिशुपाल कुमार राधे यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Amjad Ljp Amjad Siddiqui Md Amjad Ljp Sheikhpura
#iconic #Personality #social
#Political #Leader #Bihar #Award