कटनी नगर: नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा की पहल, श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कटनी पुलिस विभाग में नई पहल प्रारम्भ की है। जिसमे जिले के थाने और चौकियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो को नकद और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी गई।