कानपुर देहात में गैर-इरादतन हत्या का खुलासा
सिकंदरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गैर-इरादतन हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता रामजीवन कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन और शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने 24 वर्षीय बेटे अभिषेक पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अभिषेक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को जरौली मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल करीब 5–6 किलो वजन का पत्थर भी बरामद किया गया है।
📍 स्थान: कानपुर देहात
🎙️ रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
📰 Ground Zero News
.
#KanpurDehat #Sikandra #KanpurDehatNews #CrimeNews