कानपुर के जाजमऊ स्थित अशरफाबाद में शनिवार सुबह जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सुल्तान कंपाउंड के सामने कामरसेफ फैक्ट्री से करीब सुबह 6:10 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। आग ने फैक्ट्री में रखे तैयार जूतों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री संचालक के मुताबिक तैयार जूतों का स्टॉक अगले महीने बाहर भेजा जाना था। शुरुआती तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।
गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।
📍 स्थान: जाजमऊ, कानपुर
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurBreaking #Jajmau #FireNews FactoryFire