चित्तौड़गढ़: पेरिस ओलम्पिक में पहलवान अमन शेरावत के पदक जीतने पर श्री बालाजी व्यायामशाला के पहलवानों ने जताई खुशी
व्यायामशाला के संचालक कमलेश गुर्जर व संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि पेरिस ओलम्पिक में पहलवान अमन शेरावत के 57 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर श्री बालाजी व्यायामशाला के समस्त पहलवानों ने हर्ष जताया और एक दूसरे का मुँह मीठा किया तथा लगातार पाँचवी बार कुश्ती में भारत के लिए पदक प्राप्त हो पर बधाई दी है।