🚨 अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश
छतरपुर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉन्फ्रेंस हॉल, छतरपुर में प्रस्तावना एवं समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की।
बैठक में अपराध, साइबर अपराध, लंबित शिकायतों, केन-बेतवा परियोजना से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली गई।
🔴 IG इरशाद वली ने दिए प्रमुख निर्देश— • अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत प्रभावी कार्रवाई।
• लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण।
• थानों में जब्त माल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने तथा शीघ्र निराकरण की कार्रवाई।
• गणेश चतुर्थी को देखते हुए प्रतिमा स्थापना स्थलों का चिन्हांकन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
• बरसात में विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण और लगातार पुलिस मूवमेंट।
• बीट एवं माइक्रो-बीट व्यवस्था को मजबूत करना।
• जेल से रिहा होने वाले व्यक्तियों की मॉनिटरिंग।
• जमीनी विवादों और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी।
• माइनर एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई।
IG श्री इरशाद वली ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में DIG छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, SP छतरपुर श्री रजत सकलेचा, ASP श्री आदित्य पटले सहित जिले के सभी SDOP, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
#Chhatarpur #MP #SagarZone #CrimeControl #Gambling #IllegalLiquor #GaneshChaturthi
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 14, 2026