संडीला: सण्डीला को जिला बनाने की मांग, भारतीय किसान मजदूर यूनियन-दशहरी ने दिया ज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन-दशहरी ने जनहित और किसान हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संडीला को दिया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी मोहम्मद अजहर सिद्दीकी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में संडीला को जिला बनाए जाने की उठाई गई है।