आगर: एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ईनाम की उद्घोषणा
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने थाना सुसनेर के अपराध प्रकरण क्रमांक 275/23 में फरार आरोपी कनीराम पिता रामलाल सोंधिया निवासी ग्राम कलारिया की गिरफ्तारी हेतु 2 हजार रुपए की ईनाम उदघोषणा जारी की गई है। जो कोई व्यक्ति, पुलिस अधिकारी कर्मचारी या अन्य उक्त फरार आरोपी के संबंध में सूचना देगा उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।