आगर: आगर कोतवाली थाने के दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने जारी की दो हजार रुपए के ईनाम की उद्घोषणा
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली के अपराध प्रकरण 262/ 23 में फरार आरोपी करण पिता पप्पू सासी व अजय पिता कप्तान सासी निवासी ग्राम गुलखेड़ी जिला राजगढ़ की गिरफ्तारी हेतु 2 हजार रुपए की ईनाम उदघोषणा जारी की गई है। जो कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी- कर्मचारी अन्य उक्त फरार आरोपी के संबंध में सूचना देगा ,उसे घोषित इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।