आगर: बाबा बैजनाथ की शाही सवारी को लेकर एसपी व कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का किया निरीक्षण
12 अगस्त को आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से नगराधिपति की शाही सवारी निकल जाएगी जिसको लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा सवारी मार्ग का निरीक्षण किया वहां मौजूद नगर पालिका एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।