आगर: जनपद पंचायत नलखेड़ा के सभाकक्ष में बैठक लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा की
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नलखेडा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में पटवारी एवं पैक्स संस्थाओं के संचालको की बैठक लेकर राजस्व महाभियान-2.0की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एमपी भू-अभिलेख पोर्टल एवं समग्र आईडी के माध्यम से आसानी से ईकेवायसी का काम हो रहा है। पटवारी किसानों के ईकेवायसी करने का काम प्राथमिकता से करें।