मुज़फ्फरनगर: तितावी पुलिस की कार्रवाई में मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश इरशाद उर्फ ददा घायल, ट्रांसफार्मर चोरी गैंग पर चोट
तितावी थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी गैंग के 10 हजार के इनामी बदमाश इरशाद उर्फ ददा को मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने भागते हुए फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पकड़ा गया जबकि उसका साथी अलीशेर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और दिल्ली से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की।