बाबा बैजूनाथ धाम पर विराट दंगल का आयोजन, प्रभुनाथ यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया मुकाबले का शुभारंभ
धनघटा।बाबा बैजूनाथ धाम बंसवारी गांव बड़गो में आयोजित विराट दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं वार्ड नंबर 26 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रभुनाथ यादव ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पहलवानों से खेल भावना के साथ मुकाबला करने की अपील की।
प्रभुनाथ यादव ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल दंगल के लिए शुभकामनाएं दीं।
दंगल के दौरान पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर पूरा माहौल खेलमय बना रहा।