भाजपा नेता नील मणि के प्रयासों से बदलेगा दुघरा ग्राउंड का स्वरूप
धनघटा। नगर पंचायत हैसर बाजार के दुघरा कला स्थित ग्राउंड के विकास और बेहतर सुविधाओं को लेकर भाजपा नेता एवं धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नील मणि ने पहल की है। साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता के दौरान ग्राउंड पर पहुंचे नील मणि ने बच्चों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया और वहां मौजूद सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने युवाओं के लिए ग्राउंड में जो भी आवश्यक कमियां हैं, उन्हें दूर कराने की दिशा में तत्काल पहल करने की बात कही। उनके प्रयासों से आने वाले समय में दुघरा ग्राउंड का स्वरूप बदलने और युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय युवाओं ने ग्राउंड के विकास की पहल का स्वागत करते हुए इसे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Neel Mani