गुन्नौर: गांव गढ़िया में मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं #jansamasya
गुन्नौर विकासखंड के गांव गढ़िया में मुख्य मार्ग पर गंदगी और कीचड़ का आलम यह है कि आप ढूंढ़ते ही रह जाएंगे लेकिन कीचड़ के बीच आपको रास्ता नजर नहीं आएगा। वर्षों से समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की शिकायतों को जिम्मेदार अनसुना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी तीन हजार 600 के करीब होने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का टोटा है।