बीना: ग्राम लहरावदा में अवैध शराब से परेशान महिलाओं ने तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, दी चेतावनी
Bina, Sagar | Jun 13, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरावदा में कई दिनों से बिक रही अवैध शराब से परेशान महिलाएं रस्सी लेकर शुक्रवार करीब 1:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंची और नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंप अवैध रूप से बिक शराब को बंद करने की मांग कर फांसी लगाकर मर जाने की बात नायब तहसीलदार से की है। ज्ञापन के दौरान महिलाओं सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।