बीना: बीना रिफाइनरी के मजदूर कर्मचारियों ने तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Bina, Sagar | Jun 12, 2025 बीना रिफाइनरी में कार्यरत बड़ी संख्या में मजदूर कर्मचारियों के वेतन को प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार के द्वारा तीन महीना से वेतनमान तथा दो वर्षों का कर्मचारी भविष्य निधि बिना कान के रोक दी गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं होने की वजह से मजदूर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।