बीना: खिरिया वार्ड में अधूरी पड़ी पुलिया का नहीं हुआ निर्माण, स्थानीय लोग परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Jun 12, 2025 नगर पालिका के द्वारा खिरिया वार्ड में पानी भराव की स्थिति को देखते हुए नाला एवं पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन नगर पालिका के द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी ना तो नाला तैयार हो सका और ना ही पुलिया। जिस किसी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं नगर पालिका के द्वारा की गई टेंपरेरी व्यवस्था से भी लोग परेशान है।