बीना: ग्राम गडौली में बस ओवरहीट होने से ड्राइवर झुलसा, गंभीर हालत में सागर ज़िला अस्पताल भेजा गया
Bina, Sagar | Jun 13, 2025 बस ड्राइवर सूरज जो बुकिंग के लिए खाली बस लेकर बुकिंग के लिए जा रहा था तभी खिमलासा से निकलने के बाद ग्राम गडौली पहुंचते ही बस ओवरहीट हो गई। ड्राइवर ने बस रोककर रेडिएटर का केप खोल दिया जिससे रेडिएटर से खोलता पानी निकला और आग भड़क गई जिसकी चपेट में आने से सूरज काफी मात्रा में जल गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।