बीना: ग्राम नहरोन में सड़क निर्माण के दौरान रिफाइनरी ठेकेदार ने नाला बंद किया, महिला ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की
Bina, Sagar | Jun 12, 2025 नेहरोंन गांव की महिला तुलसा बाई ने रिफाइनरी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।महिला ने गुरुवार करीब 3:00 बजे एसडीएम कार्यालय में शिकायत पत्र भी सोपा है महिला का आरोप है कि रिफाइनरी में कार्य कर रही कम्पनी द्वारा शासकीय नाला में मिट्टी से पुराव कर सड़क निर्माण किया जा रहा जिससे कृषि भूमि में वारिश का पानी भरेगा ओर फसल खराब होगी।