जमुई: सदर अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर विद्युत आपूर्ति एक घंटे बाधित पर्ची काटने में हुई परेशानी मरीज दिखे परेशान
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 सदर अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से वहां पहुंचने वाले मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने बताया कि बिजली टेंडर की प्रक्रिया चेंज होने के कारण यह समस्या हुई है। जिसे जल्द ठीक कर लिया गया है। आगे समस्या ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा।