कुलपहाड़: लाडपुर गांव में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
लाडपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।108 एम्बुलेंस और 112 पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की हालत गंभीर।