अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की मौत!
भैंसियाछाना के हरड़ा गांव में बुधवार देर रात पिथौरागढ़ से आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 48 वर्षीय महिला, उनकी 15 वर्षीय बेटी और 28 वर्षीय वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गुरुवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
#AlmoraNews #UttarakhandNews #RoadAccident #Bhainsiyachhana #Pithoragarh #BreakingNews #Almora #Uttarakhand #DigitalMediaNetworkIndia
Almora, Almora | Nov 12, 2026