संडीला: जसनपुर गांव में 16 माह की बच्ची की मौत, पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस, पत्नी और ससुर पर लगे आरोप
Sandila, Hardoi | Apr 16, 2026 जसनपुर निवासी रामकिशोर की बेटी मोहिनी की शादी सुभाष से हुई थी। उनके एक बेटा विदान और 16 महीने की बेटी पायल थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मोहिनी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी, जबकि सुभाष नोएडा में ही रहता है। बच्ची के नाना रामकिशोर ने बताया कि उनकी नातिन पायल कुछ समय से बीमार चल रही थी और बुधवार को उसकी मौत हो गई।