दातागंज: दातागंज से पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जुमलेबाजी करती भाजपा
दातागंज की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज हो चुकी है। कभी समाजवादी पार्टी का मजबूत चेहरा रहे पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। दो बार विधायक रहे प्रेमपाल सिंह यादव के सामने अब कई राजनीतिक चुनौतियां हैं।