हल्द्वानी के PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में CMO डॉ. रश्मि पंत ने जांच तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले का ऑडिट शुरू कर दिया गया है और डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों के बयान लेकर एक सप्ताह में निष्कर्ष निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन के निर्णय के अनुसार जांच पूरी होने तक इलाज में शामिल संबंधित डॉक्टर OPD, IPD और ऑपरेशन की सेवाओं में योगदान नहीं देंगे। भर्ती मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक डॉक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
#Haldwani #HaldwaniNews #PSPHospital #UttarakhandNews #MaternalDeath #PregnantWoman #CMORashmiPant #MedicalInquiry #HospitalInvestigation #MedicalAudit #DoctorAction #HealthDepartment #MedicalNegligence #FamilyProtest #JusticeDemand #NainitalNews #HealthcareNews #HospitalNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UttarakhandUpdates #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Nov 14, 2026