पलासी: पलासी में जनसमस्याओं के समाधान की पहल की गई
Palasi, Araria | Oct 22, 2026 अररिया के पलासी स्थित कनखुदिया पंचायत में सहयोग शिविर के दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, पेंशन, आवास और प्रमाण पत्र समेत कई विभागों के काउंटर लगाए गए। बीडीओ कुमार अनिकेत और सीओ अंशु कुमार सिंह ने समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिया। कई आवेदनों पर कार्रवाई की गई।