हरिद्वार: गुजराती बस्ती में पेयजल लाइन डालने को लेकर 2 पक्षों में पत्थरबाजी, नगर कोतवाली पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
गुजराती बस्ती में घर के बाहर पेयजल लाईन डालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना चाहा लेकिन झगड़ा बढ़ता देख सबक सिखाते हुए पुलिस ने 2 भाइयों समेत 3 को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।