मुगलसराय: मुगलसराय में चंदासी मंडी-हरिशंकरपुर मार्ग जर्जर, आवगमन में लोगों को हो रही परेशानी
मुगलसराय के चंदासी मंडी से हरिशंकरपुर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम 04 बजे स्थानीय निवासियों राम चौहान, चंद्र किशोर चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद, सुनील, ज्वाला, दधि, आदि लोगों ने प्रशासन से मार्ग दुरुस्त कराने की मांग किया।