हुज़ूर: भिंड: CM के बयान पर लहार में ब्राह्मण समाज नाराज़, भोपाल में डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 भिंड जिले के लहार में 23 मई को हुए स्व-सहायता सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। मंगलवार को सर्व ब्राह्मण युवा समिति का प्रतिनिधिमंडल भोपाल स्थित डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के बंगले पर ज्ञापन देने पहुंचा। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से सीएम के बयान पर स्पष्टता की मांग की है|