धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय सभागार में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई
बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रखंड प्रमुख रंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन बीडीओ अरविंद कुमार ने किया. सर्वप्रथम गत बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन किया गया,जिसमें मनरेगा पीओ ने आंगनबाड़ी मद में भुगतान नहीं होने की बात कही.