जहानाबाद: सिहटी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ घायल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जहानाबाद शहर के सिहटी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 54 वर्षीय अहमद साई गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कोर्ट का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।