भितरवार: पुलिस थानों के फेर में उलझी रही महिला तब तक पति ने कर डाली चौथी शादी
भितरवार पुलिस थाने में एक महिला अपने पति के खिलाफ अनोखा मामला लेकर सामने आई थी। उसने पति पर चौथी शादी करने का आरोप लगाते हुए शादी को रोकने की मांग पुलिस से की थी। शादी करने वाले युवक की पूर्व पत्नी कभी भितरवार तो कभी दतिया जिले की पुलिस थानों के बीच उलझी रही इसी बीच पति ने चौथी शादी भी कर डाली। सब लोगों की निगाहें मामले की कार्रवाई को लेकर टिकी हुई है।