गुना: दूसरे जिले की रॉयल्टी पर गुना में हो रहा अवैध खनिज परिवहन, उमरी में खनिज विभाग ने डंपर जप्त कर की कार्यवाही
Guna, Guna | Jun 18, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उत्खनन परिवहन पर खनिज विभाग ने कार्यवाही की। 18 जून को जिला अधिकारी खनिज ने बताया, बुधवार को उमरी में निरीक्षण के दौरान डंपर जप्त किया है। ड्राइवर पर दस्तावेजों में रॉयल्टी दूसरे जिले की मिली, संदिग्ध पाए जाने पर नियमों के उल्लंघन में जप्त कर म्याना थाना की उमरी पुलिस चौकी में डंपर रखा है। अग्रिम कार्यवाही की गई है।