मुरैना में डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग, बस ऑपरेटर यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना। जिलेभर के बस ऑपरेटर यूनियन ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और आरटीओ को आवेदन सौंपा। बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में नियमों को ताक पर रखकर डग्गामार वाहन खुलेआम सड़कों पर सवारियां भर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि यातायात थाने के सामने भी ऐसे वाहन सवारियां भरते नजर आते हैं, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं बस ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी बसों को कई बार थानों के पास खड़ा कर चालान की कार्रवाई की जाती है, जबकि डग्गामार वाहनों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है और सरे आम थानों के सामने से ऑटो,डग्गामारवाहन सरेआम सवारियां भर रहे हैं।
बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मनोज सिंह सिकरवार ने बताया
Morena, Morena | Aug 25, 2026