तेघरा: तेघड़ा के हसनपुर में राजकीय भवन की दुर्दशा, नवनिर्माण में अनियमितता से स्थानीय लोग आक्रोशित
तेघड़ा नगर परिषद अंतर्गत हसनपुर गांव में कई राजकीय भवन है,जिसकी दुर्दशा हो रही है।उसका रखरखाव ही सही तरीके से नहीं हो रहा है। साथ ही कई नई योजनाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं हो रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे। लोगों ने गुरुवार को दिन के ग्यारह बजे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया और आंदोलन की चेतावनी दी।