बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी.