बेगूसराय: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर में नौकरी के नाम पर साइबर ठग ने ₹11.55 लाख की ठगी की, मामला दर्ज
बेगूसराय में साइबर अपराधियों आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर लिया है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए साइबर अपराधी की गिरफ्तारी एवं पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली.