कोरबा: बीना स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस से मिला कोरबा निवासी युवक का शव, जांच में जुटी GRP
Korba, Korba | Jul 31, 2026 कोरबा के एक युवक का शव मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर 30 वर्षीय गोरावर सिंह, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात भोपाल से रवाना हुई थी।