महोबा: भटीपुरा में निर्माणाधीन मकान में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Mahoba, Mahoba | Oct 11, 2026 निर्माणाधीन मकान की चौखट से 18 वर्षीय रामनरेश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के कुछ युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ रविकांत गौड़ के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।