कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की, ₹8000 का इनामी अपराधी पूरणमल किया गिरफ्तार
Kotkasim, Alwar | May 19, 2026 कोटकासिम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹8000 के इनामी अपराधी पूरणमल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम 6:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फरारी के दौरान ड्राइवर बनकर अन्य राज्यों में छुपकर रह रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। आरोपी थाने में दर्ज कई मामलों में फरार चल रहा था।