लालगंज: महावीर चौक के पास तार गिरने से ट्रांसफार्मर जला, बिजली आपूर्ति बाधित
लालगंज नगर क्षेत्र के महावीर चौक के पास शनिवार को अत्यधिक लोडिंग और शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। घटना के बाद इलाके में लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घंटे में कई बार बिजली कट रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों और महिलाओं को दिक्कतो