बिंदकी: शिवरी गांव में मधुमक्खियों के हमले से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, छह गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में काली जी देवी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें छः गंभीर लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में रविवार की शाम 5 बजे भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालु मलवा थाना क्षेत्र के दुईजा का पुरवा मजरे पनई के रहने वाले है।