सिहोरा: गायत्री मंदिर में बच्चों ने रंगों से सजाया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अखिल विश्व गायत्री परिवार जबलपुर के तत्वाधान में गढ़िया मोहल्ला स्थित गायत्री मंदिर परिसर में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रियदर्शन पाठक एवं विशेष अतिथि बालाघाट के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बर्मन रहे।