खरीक: वारंटी सिंन्दु कुमार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
निलाम पत्र पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा निर्गत डीबी संख्या-1565/2025 के वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी सिंन्दु कुमार (पिता–दिनेश यादव), निवासी जगतपुर, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।