इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फतेला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Oct 6, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र गांव नगला फतेला निवासी राजवती का कहना है कि गांव के कुछ लोग दीवार के सहारे धान का पुआल रख रहे थे। उसने विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आईं पुत्रवधुओं ममता पत्नी चंद्रसैन, ममता पत्नी जगवीर और राधा पत्नी यशवीर के साथ गालियां देते हुए अभद्रता की। आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। वृद्धा के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिक दर्ज।